सुबह करीब आठ बजे बस गजैड़ी स्थित मंदिर के पास सड़क से करीब 300 फीट नीचे खाई में जा गिरी। सभी घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। उधर, डीएसपी ठियोग दिनेश शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
बस हादसे में महेंद्र चौहान, तुला राम निवासी टिक्कर, बस चालक राजीव सिंह, सुनील शर्मा निवासी बसमोल, रोहिणी निवासी पटाढ़ा थरोला (कोटखाई), मरतु पत्नी हीरा सिंह निवासी कूड़ जैस, सत्या देवी निवासी रौणी और सुखदेव पंडित निवासी बिहार और एक अन्य की मौत हो गई है।
परिवहन मंत्री ने दिए न्यायिक जांच के आदेश- परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने बस हादसे की घटना पर न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों के उपचार का खर्च परिवहन महकमा उठाएगा। मंत्री ने आईजीएमसी पहुंच कर घायलों का कुशलक्षेम पूछा।