फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात आईएएस-एचएएस अधिकारियों के कार्यभार बदले

Tue, 29 Jun 2021 11:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

नए आदेश के तहत विशेष सचिव कृषि लगाए गए आरके परुथी अब निदेशक कृषि का कार्यभार देखेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाल ही में हुए आईएएस और एचएएस अधिकारियों के तबादलों में संशोधन कर दिया है। नए आदेश के तहत विशेष सचिव कृषि लगाए गए आरके परुथी अब निदेशक कृषि का कार्यभार देखेंगे। इसी तरह विशेष सचिव कार्मिक लगाए गए चंद्र प्रकाश वर्मा अब विशेष सचिव उद्योग के साथ विशेष सचिव कृषि, विशेष सचिव जनजातीय विकास और आयुक्त विभागीय जांच का जिम्मा भी संभालेंगे। वहीं, विशेष सचिव वित्त अमरजीत सिंह को विशेष सचिव कार्मिक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

विज्ञापन


विशेष सचिव आबकारी एवं कराधान और पीडब्ल्यूडी अनुराग चंद्र को एमडी हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम और एमडी महिला विकास निगम सोलन लगा दिया गया है। उनकी जगह एडीसी चंबा लगाई गई निवेदिता नेगी को अब विशेष सचिव आबकारी एवं कराधान और पीडब्ल्यूडी के साथ निदेशक एस्टेट का अतिरिक्त कार्यभार दे दिया गया है। इसके अलावा शिव कृष्ण को जिला पर्यटन विकास अधिकारी मंडी, एसडीएम जोगिंद्रनगर अमित मेहरा को एडीएम चंबा के अलावा तहसीलदार जोगिंद्रनगर को एसडीएम जोगिंदर नगर का अतिरिक्त कार्यभार संभालने के आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें