विदाई समारोह में शिक्षक संघों को न बुलाने से रोष
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से तीस जून को एकसाथ आठ शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके लिए विवि ने विदाई समारोह रखा है लेकिन इसमें किसी भी शिक्षक संघ को नहीं बुलाया है। इस पर भड़के शिक्षक संघ हपुटा ने नाराजगी जताते हुए मंगलवार को कुलपति को मांगपत्र सौंपा। इसमें कहा गया कि साल में एक बार होने वाले शिक्षकों की सेवानिवृत्ति के इस कार्यक्रम में शिक्षक संघों को न्योता दिया जाए। शिक्षक संघ हपुटा के अध्यक्ष प्रो. श्याम लाल कौशल और सचिव प्रो. आरएल जिंटा ने कहा कि हपुटा ने ही सबसे पहले शिक्षकों के विदाई समारोह को आयोजित करने की प्रथा शुरू की थी। उन्होंने कहा कि अब इस विदाई समारोह से विवि में सक्रिय तीनों शिक्षक संघों में से किसी को भी बुधवार के कार्यक्रम में नहीं बुलाया है।