हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाल ही में हुए आईएएस और एचएएस अधिकारियों के तबादलों में संशोधन कर दिया है। नए आदेश के तहत विशेष सचिव कृषि लगाए गए आरके परुथी अब निदेशक कृषि का कार्यभार देखेंगे। इसी तरह विशेष सचिव कार्मिक लगाए गए चंद्र प्रकाश वर्मा अब विशेष सचिव उद्योग के साथ विशेष सचिव कृषि, विशेष सचिव जनजातीय विकास और आयुक्त विभागीय जांच का जिम्मा भी संभालेंगे। वहीं, विशेष सचिव वित्त अमरजीत सिंह को विशेष सचिव कार्मिक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विशेष सचिव आबकारी एवं कराधान और पीडब्ल्यूडी अनुराग चंद्र को एमडी हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम और एमडी महिला विकास निगम सोलन लगा दिया गया है। उनकी जगह एडीसी चंबा लगाई गई निवेदिता नेगी को अब विशेष सचिव आबकारी एवं कराधान और पीडब्ल्यूडी के साथ निदेशक एस्टेट का अतिरिक्त कार्यभार दे दिया गया है। इसके अलावा शिव कृष्ण को जिला पर्यटन विकास अधिकारी मंडी, एसडीएम जोगिंद्रनगर अमित मेहरा को एडीएम चंबा के अलावा तहसीलदार जोगिंद्रनगर को एसडीएम जोगिंदर नगर का अतिरिक्त कार्यभार संभालने के आदेश जारी किए गए हैं।