फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: भीषण अग्निकांड में सात घरों के 50 कमरे राख, 18 परिवार बेघर

Fri, 30 Mar 2018 10:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चौपाल (रोहड़ू)
विज्ञापन
1 of 8
ग्राम पंचायत सरांह के सराहलड़ा गांव में सात मकानों के 50 कमरे आग की भेंट चढ़ गए। चार अन्य घर भी आग की चपेट में आए हैं। आग लगने की वजह रसोई घर में गैस सिलिंडर लीक होना बताई जा रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 8
अग्निकांड की चपेट में आए सात घरों में अठारह परिवार बेघर हो गए हैं। करोड़ों रुपये की संपत्ति जल गई है। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को फौरी राहत दी गई है। 
विज्ञापन

3 of 8
बताया जा रहा है कि वीरवार सुबह करीब चार बजे जालम सिंह के घर की रसोई में रखे सिलिंडर से गैस लीक हुई। इससे आग भड़क गई। उस समय घर के लोग सो रहे थे। आग की लपटों ने पहले जालम सिंह के घर को चपेट में लिया। 
 

4 of 8
इसके बाद आसपास के घर भी आग की चपेट में आ गए। धुआं उठते देख सभी लोग घरों से बाहर भागे। मवेशियों को भी बचाया गया। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना प्रशासन सहित अग्निशमन केंद्र को भी दी। 

 
विज्ञापन

5 of 8
आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंच गए, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते सात घर आग का गोला बन गए। जब तक दमकल वाहन पहुंचते सात मकान राख का ढेर बन गए थे। 




 
विज्ञापन

6 of 8
इसके अतिरिक्त चार अन्य मकानों को भी आंशिक रूप से क्षति पहुंची है। सात मकानों में 50 कमरे जलकर राख हुए हैं। आग से गंगाराम, रमेश गजटा, प्रताप सागर, हरि सिंह, झीणाराम, जालम सिंह और संत राम समेत अठारह परिवार बेघर हो गए हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 8
प्रशासन की ओर से सात मकान मालिकों को 20-20 हजार की फौरी राहत दी गई है। उधर, एसडीएम चौपाल मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि घटना में करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर राख हुई है। 

 
विज्ञापन

8 of 8
नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को फौरी राहत दे दी गई है। उधर, विधायक बलबीर वर्मा ने भी वीरवार को घटना स्थल का दौरा किया। प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें