फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी के सर्वर में खराबी से मरीज परेशान

विज्ञापन
OLYMPUS DIGITAL CAMERA
विज्ञापन
पर्ची बनाने में देरी होने से लगी लाइनें, अस्पताल में अपग्रेड किया जा रहा है सिस्टम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में सोमवार को सर्वर में खराबी आने से मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे अधिक परेशान ओपीडी में इलाज करवाने आए मरीज रहे। मरीजों काउंटर पर ही पर्ची बनाने के लिए पंद्रह से बीस मिनट का इंतजार करना पड़ा। इस कारण काउंटर के बाहर मरीजों की करीब एक घंटे तक लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

आईजीएमसी में सुबह साढ़े नौ से दोपहर एक बजे तक यह परेशानी चलती रही। प्रदेशभर के मरीज मेडिसिन, आर्थो, सर्जरी, बालरोग, आंख और ईएनटी ओपीडी में इलाज करवाने के लिए आए थे। मरीज जब पर्ची बनाने के लिए काउंटर पर पहुंचे तो यहां सर्वर में खामी के कारण पर्ची बनाने में काफी समय लगा। अस्पताल में देर शाम तक 2419 मरीजों ने विभिन्न ओपीडी में उपचार करवाया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में विंडो अपडेट का काम चल रहा था। इस कारण कि काम प्रभावित हुआ है। सर्वर डाउन होने से पर्ची बनाने के साथ, फार्म भरने, दाखिला प्रक्रिया और टेस्ट फीस जमा करने के कार्य भी प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें