फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरो सर्वे रिपोर्ट: कोरोना से जंग में जीत के करीब हिमाचल, 85 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी

Fri, 24 Sep 2021 08:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कोविड वैक्सीन(सांकेतिक) - फोटो : PTI
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कोरोना से जंग जीतने के करीब पहुंच चुका है। राज्य के 85 फीसदी से अधिक लोगों में एंटीबॉडी पाए गए हैं। सीरो सर्वे रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। 2 सप्ताह तक चले इस सर्वे रिपोर्ट के अनुसार 6 जिलों में 85 फीसदी लोगों में कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए एंटीबॉडी पाई गई है। इसमें चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, हमीरपुर और बिलासपुर शामिल हैं। छह जिले मंडी, सोलन, किन्नौर, लाहौल स्पीति, सिरमौर और ऊना जिलों की रिपोर्ट आनी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिमाचल: सरकार ने तीन योजनाओं के नाम बदले, सैकड़ों पद भरने की मंजूरी, जानें कैबिनेट के बड़े फैसले

इस सर्वे में सभी कैटेगिरी के हर जिले से 400 रेंडम सैंपल लिए गए। एक सितंबर से हिमाचल में यह अभियान चल रहा था। 14 सितंबर को यह संपन्न हुआ है। राज्य सरकार अब इन नतीजों को कंपाइल कर आईसीएमआर को भेज रहा है। शिमला जिला में सबसे ज्यादा लोगों में एंटीबॉडी पाए गए हैं। 12 जिलों के 4800 सैंपल की रिपोर्ट के मूल्यांकन के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय फ फाइनल रिपोर्ट जारी करेगा। इससे पहले कुल्लू जिला में दूसरी लहर के दौरान इसी तरह सीरो सर्वे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से करवाया गया।
विज्ञापन


18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए गए सैंपल 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर हिमाचल में 2 सप्ताह तक यह सर्वे चला है। इसमें 18 साल से कम आयु के बच्चों, 18 से 44 साल की उम्र के युवाओं, युवतियों समेत इससे अधिक आयु वर्ग के पुरुष और महिलाओं के सैंपल लिए गए। शहरों और ग्रामीणों को भी रेंडम सैंपल के आधार पर चुना गया।
विज्ञापन


छह जिलों में सर्वे रिपोर्ट का डाटा
जिला चंबा में 400 सैंपल लिए। इनमें 345 में एंटीबॉडी पाए गए। कांगड़ा में 400 में से 332, शिमला में 400 में से 360, कुल्लू में 340,  हमीरपुर में 300 और बिलासपुर में 362 लोगों में एंटीबॉडी पाए गए हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें