फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा को गंभीरता से लें विभाग : विक्रमादित्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लैैक स्पॉटों को चिह्नित कर करवाएं दुरुस्त
विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा करना भी हमारा दायित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। निर्माण भवन छोटा शिमला में लोक निर्माण विभाग ने परिवहन विभाग और द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, हिमाचल राज्य केंद्र के सहयोग से सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विभागों के अधिकारियों को सड़कों के निर्माण में सुरक्षा मापदंडों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए। कहा कि हमारा दायित्व सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है बल्कि यात्रियों की सुरक्षा करना भी है। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सभी विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना संभावित स्थलों व ब्लैक स्पॉट का अध्ययन कर उनका उचित समाधान करने के निर्देश दिए। कहा कि सड़क सुरक्षा को योजना का अभिन्न अंग बनाने, सुरक्षा का नियमित ऑडिट करने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम मेधा) के उपयोग के महत्व पर भी बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एक सामाजिक पहलू भी है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता अजय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में अधिकांश सड़कों को स्तरोन्नत किया है। इस अवसर पर पंजाब अभियांत्रिकी महाविद्यालय चंडीगढ़ के विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश शर्मा, हिमाचल विश्वविद्यालय यूआईटी के निदेशक प्रो. एजे सिंह, द इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स, हिमाचल केंद्र के अध्यक्ष वीएम जोशी, अतिरिक्त आयुक्त परिवहन नरेश ठाकुर ने भी सड़क सुरक्षा पर व्याख्यान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें