फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games 2022: पांच हजार मीटर दौड़ में चंबा की सीमा ने जीता रजत पदक

Sun, 02 Oct 2022 08:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

सीमा ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चंबा का नाम रोशन किया है। पांच हजार मीटर की दौड़ में सीमा ने रजत पदक जीता है।
विज्ञापन
सीमा ने रजत पदक जीता है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के आईआईटी गांधीनगर मैदान में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पांच हजार मीटर की दौड़ में चंबा जिले से ताल्लुक रखने वाली सीमा ने रजत पदक जीता है। ग्राम पंचायत झुलाड़ा के एक छोटे से गांव रेटा के सामान्य परिवार से संबंध रखने वाली सीमा ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चंबा का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


सीमा के नाम इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई स्वर्ण और रजत पदक के अलावा चार नेशनल रिकॉर्ड दर्ज हैं। इसके अलावा भारत सरकार की खेला इंडिया प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीत अपना लोहा मनवा चुकी हैं। इसके बाद सरकार की तरफ से 2024 के पैरिस ओलंपिक की तैयारी के लिए उन्हें मध्यप्रदेश के भोपाल में विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसके लिए सरकार की तरफ से 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सीमा ने बताया कि उनके कोच हुगो वेन डेन काफी मदद करते हैं। पैरिस ओलंपिक के अलावा सीमा का अगला लक्ष्य वर्ष 2023 में एशियन गेम में स्वर्ण पदक जीतना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें