फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की एक और बेटी की बॉलीवुड में एंट्री, इस फिल्म में मिला रोल

Sat, 26 Aug 2017 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की एक और बेटी ने मायानगरी मुंबई का रुख कर लिया है। शिमला जिले के ठियोग की सीमा शर्मा ने बॉलीवुड फिल्म ‘धूम लकलक’ से अपने कॅरिअर की शुरुआत की है। उनकी यह फिल्म सितंबर महीने में रिलीज होगी। सीमा शर्मा इस फिल्म में निभाए अपने किरदार से बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन


शिमला में प्रेसवार्ता के दौरान एक्टिंग अकादमी पंचकूला के चीफ मेंटर ने बताया कि यह समाज से जुड़ी फिल्म है। इसमें यह बताया गया है कि आज के इस आधुनिक दौर में कैसे माता-पिता बच्चों पर अपना पेशा अपनाने के लिए दबाव डालते हैं। फिल्म में सीमा शर्मा के पिता पेशे से डॉक्टर हैं।

वे भी अपनी बेटी को मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए जोर देते हैं। बेटी दिन-रात मेहनत करती है और मानसिक रूप से परेशान हो जाती है। अंत में वह डॉक्टर भी नहीं बन पाती है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में बताया गया है कि माता-पिता को अपने बच्चों पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए। आज के इस आधुनिक दौर में पढ़ाई को लेकर बच्चों में बहुत अधिक तनाव रहता है। बच्चों में इस पशोपेश को देखने के बाद ही यह फिल्म बनाई गई है। 
विज्ञापन


ब्रांच पोस्टमास्टर की नौकरी कर रही ठियोग की बेटी
एक्टिंग के साथ सीमा शर्मा जुब्बल में ब्रांच पोस्टमास्टर की नौकरी भी कर रही हैं। उन्होंने ठियोग से दसवीं और शिमला के पोर्टमोर से बारहवीं पास की है। इसके बाद पंचकूला में एक्टिंग एकेडमी में फिल्म के ऑडिशन दिया था। इसमें ए ग्रेड मिला। इसके बाद सीमा को फिल्म के लिए मौका मिला। सीमा शर्मा ने बताया कि उनके परिवार के सदस्यों के सहयोग से ही वे इस मुकाम पर पहुंच पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें