फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल की नौकरी के साथ पास की एलाइड परीक्षा, अब बने इलेक्शन कानूनगो

Sat, 26 Aug 2017 11:58 AM IST
पंकेश शर्मा/अमर उजाला, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
कहावत है कि पंखों से क्या होता है, उड़ान तो बुलंद हौसले से भरी जाती है। कुछ ऐसी ही मिसाल कांगड़ा जिले के नगरोटा सूरियां की कथौली पंचायत के सन्नी सिहोल ने एलाइड परीक्षा 2016 पास कर इलेक्शन कानूनगो पद पर चयनित होकर पेश की है।
विज्ञापन


राज्य लोक सेवा आयोग शिमला की ओर से वर्ष 2016 में ली गई एलाइड परीक्षा में चयनित होकर सन्नी ने सरकारी नौकरी का सपना पूरा कर लिया है। सन्नी ने मेडिकल विषय से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बरियाल से 2005 में जमा दो पास की। उसके बाद होटल मैनेजमेंट कोर्स में दो साल का डिप्लोमा हासिल किया।

वजीर राम सिंह कॉलेज देहरी से वर्ष 2010 में बीए पास करने के बाद चार साल तक होटल इंडस्ट्री में नौकरी की। 2013-15 बैच में डाइट धर्मशाला से दो साल का जेबीटी कोर्स किया। उनका कहना है कि एलाइड परीक्षा को लेकर किसी तरह की कोचिंग का सहारा न लेकर घर में ही एक साल तक सेल्फ स्टडी से परीक्षा पास की है।
विज्ञापन


सनी बताते हैं कि तैयारी के लिए बहुत कुछ न पढ़ने की बजाय क्वालिटी स्टडी पर ज्यादा ध्यान दिया। खासकर करेंट अफेयर के लिए रूटीन में समाचार पत्रों और डीडी नेशनल, डीडी न्यूज सहित, राज्यसभा तथा लोकसभा चैनल पर डिबेट्स व अन्य कार्यक्रमों का सहारा लिया।

अब वह जिला चंबा के एसडीएम ऑफिस के अंतर्गत सब डिवीजन चुराह में बतौर इलेक्शन कानूनगो सेवाएं देंगे। बेटे की सफलता पर माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है। सनी के पिता अमी चंद पूर्व सैनिक हैं और माता गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें