फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: देव भूमि क्षत्रिय संगठन के चक्का जाम की चेतावनी के बाद शहर में धारा 144 लागू, कई पदाधिकारी भी गिरफ्तार

Tue, 15 Mar 2022 08:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

देव भूमि क्षत्रिय संगठन के चक्का जाम की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने शिमला में धारा 144 लागू कर दी है। प्रशासन के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर रैलियां, धरने और प्रदर्शन के आयोजन पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
शिमला में धारा 144(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामान्य वर्ग आयोग की मांग को लेकर देव भूमि क्षत्रिय संगठन और देव भूमि स्वर्ण मोर्चा 16 मार्च को सचिवालय घेराव के लिए पहुंचेंगे। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने शिमला में धारा 144 लागू कर दी है। प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर रैलियां, धरने और प्रदर्शन के आयोजन पर रोक लगा दी है। मंगलवार को उपायुक्त आदित्य नेगी ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं। उन्होंने आदेशों की अवहेलना करने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। डीसी आदित्य नेगी ने बताया कि 16 मार्च बुधवार को देवभूमि क्षत्रिय संगठन की ओर से धरना-प्रदर्शन कर चक्का जाम की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


इसमें संगठन के कार्यकर्ता शहर के राजभवन से छोटा शिमला, बालूगंज से चौड़ा मैदान, टूटीकंडी, 103 सुरंग, श्रम ब्यूरो, एजी चौक, विक्ट्री टनल, पीएआरए, उच्च न्यायालय, ओक ओवर, विधानसभा, एमएलए होस्टल, ढल्ली  बाजार से निगम विहार से बाया संजौली चौक तक यातायात को बाधित कर सार्वजनिक शांति को भंग कर सकते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने इन सार्वजनिक क्षेत्रों के 50 मीटर दायरे तक रैलियों, जुलूस निकालने, प्रदर्शन, नारेबाजी और बैंड बजाने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए संबंधित क्षेत्रों में एक-एक उच्च अधिकारियों की तैनाती की गई है। डीसी आदित्य नेगी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की निगरानी के साथ अप्रिय घटना होने पर सूचित करने के निर्देश दिए है।

वहीं, बताया जा रहा है कि प्रदर्शन से एक दिन पहले देवभूमि क्षत्रिय संगठन के कुछ पदाधिकारियों को गिरफ्तार भी किया गया है। बावजूद इसके संगठन सचिवालय  से पीछे नहीं हटेगा। इसे लेकर लेकर पहले ही रणनीति तैयार कर ली गई है। देवभूमि क्षत्रिय संगठन का दावा है कि हजारों की संख्या में लोग सचिवालय का घेराव करने पहुंचेंगे। 
विज्ञापन

 संगठन ने सरकार को मांग पूरी करने के लिए 15 मार्च तक का समय दिया था। लेकिन सरकार ने एक्ट नहीं बनाया। 

देवभूमि क्षत्रीय संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष हरजिंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की। ऐसे में अब उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा है। 16 मार्च को संगठन हजारों लोगों के साथ सचिवालय का घेराव करेंगे। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बिलासपुर, कांगड़ा, सिरमौर समेत कई जगह के पदाधिकारियों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस के फोन मुझे भी धरना ना करने को लेकर आए हैं। लेकिन धरना नहीं रुकेगा।

विज्ञापन

युवा कांग्रेस नेताओं समेत 30 प्रदर्शनकारियों पर मामला दर्ज

उधर, आउटसोर्स भर्तियों को लेकर किए गए प्रदर्शन में पुलिस ने युवा कांग्रेस के  नेताओं सहित 30 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्रदेशाध्यक्ष नेगी निगम भंडारी, यदुपति ठाकुर, पंकज, चंद्रामनी, श्याम, वीनू,  गोपाल, इंद्र राज, ध्रुवराज, पवन गुप्ता, पंकज कुमार, शिशुपाल, दलीप, टोनी, चंद्र राणा, सुरजीत, अखिल, प्रेम, किरण, नवीन, मनोज, सोहभित, अलोक, रविंद्र, तरुण, चत्तर सिंह, अनिल, अंकित, शालु और राकेश नेगी के खिलाफ बालूगंज थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें