फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में धारा 144 लागू, 2083 पोलिंग स्टेशन बनाए गए

Sat, 16 Mar 2024 10:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने  बताया कि चुनाव को लेकर जिले में धारा 144 लागू रहेगी। उन्होंने चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गोला-बारूद और शस्त्रों को संबंधित पुलिस थानों में जमा करवाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला संसदीय सीट पर करीब 13 लाख 32 हजार 289 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसमें जिला शिमला, सिरमौर और सोलन के मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लग गई है। निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने बताया कि चुनाव को लेकर जिले में धारा 144 लागू रहेगी। उन्होंने चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गोला-बारूद और शस्त्रों को संबंधित पुलिस थानों में जमा करवाने के निर्देश दिए। बताया कि शिमला लोकसभा चुनाव क्षेत्र में 13,32,289 मतदाता हैं। इसके अलावा शिमला में 902, सोलन में 592 और सिरमौर में 589 पोलिंग स्टेशन हैं। लोग चुनाव आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत टोल फ्री नंबर 1950 पर कर सकते हैं। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट शेयर न करने की हिदायत दी है। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Trending Videos

1,737 बीयू, 1,432 सीयू और 1,677 वीवीपैट
जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने बताया कि चुनाव के लिए पर्याप्त मात्रा में 1731 बेल्ट यूनिट, 1432 कंट्रोल यूनिट और 1877 वीवीपीएटी हैं। जिले में 7 क्रीटिकल पोलिंग स्टेशन हैं। इसमें से 3 चौपाल और 4 कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में हैं। जिले में 23 मॉडल पोलिंग स्टेशन हैं। 16 पोलिंग स्टेशन महिलाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे तथा 8 पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लोगों की ओर से संचालित किए जाएंगे। जिले में सबसे बड़ा पोलिंग स्टेशन सरगीन है जहां 1,348 मतदाता हैं। सबसे छोटा पोलिंग स्टेशन समरहिल है। जिले में 7,274 पीडब्ल्यूडी मतदाता हैं तथा 12,629 मतदाता 80 साल की उम्र से अधिक के हैं।
 
विज्ञापन

1 अप्रैल तक के युवा बना सकते हैं वोट : अनुपम
18वीं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने युवाओं से एक श्रेष्ठ लोकतंत्र के लिए मतदान करने की अपील की। कहा कि एक अप्रैल 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवा मतदाता सूची में नाम दर्ज करवा सकते हैं। वोटर एप और हेल्पलाइन नंबर 1950 से वोट और चुनाव संबंधी किसी भी तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को भी बचे हुए मतदाताओं को पंजीकृत करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें