फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 10 फरवरी से शुरू होगा कोरोना टीकाकरण का दूसरा दौर

Mon, 08 Feb 2021 05:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में 10 फरवरी से कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू होगा। इसमें पुलिस, होमगार्ड, राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों को टीका लगेगा। जिन स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में वैक्सीन लगा दी है, उन्हें दूसरा टीका 14 फरवरी से लगेगा। 12 फरवरी को एक दिन छूटे कर्मियों को वैक्सीन लगाई जानी है। दूसरे चरण का टीकाकरण खत्म होते ही तीसरा चरण शुरू हो जाएगा। इसमें 50 साल से ऊपर के बुजुर्गों का टीकाकरण होगा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग दूसरे चरण की तैयारियों में जुटा हुआ है। दूसरे चरण में पुलिस कर्मियों, राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों को ये वैक्सीन दी जानी है। कोविड काल के दौरान इन्होंने कानून व्यवस्था को बनाए रखने में भूमिका निभाई है। एनएचएम के निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि प्रदेश में दूसरा चरण शुरू किया जा रहा है। अब तक 85 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 2 दिन में यह आंकड़ा 100  फीसदी हो जाएगा। दूसरा चरण 10 फरवरी से शुरू होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें