फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे को शिमला में होगी पहली बर्फबारी!

विज्ञापन
विज्ञापन
आने वाले रविवार को शिमला शहर में सीजन की पहली बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल में 13 से 15 दिसंबर तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


मौसम केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक शनिवार से सोमवार तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदलेगा। लगातार तीन दिन मौसम खराब रहने से शिमला में 14 दिसंबर को पहली बर्फबारी के आसार हैं। पिछले साल 22 दिसंबर को शिमला में 8 सेंटीमीटर हिमपात हुआ था।
Trending Videos
विज्ञापन

केलांग में -6.7 डिग्री पहुंचा तापमान

उधर, बुधवार से चल रही ठंडी हवाओं की वजह से मनाली समेत कई जगहों का तापमान माइनस में है। मनाली का न्यूनतम तापमान -2.0, सोलन -0.5, केलांग -6.7, भुंतर -0.5 और सुंदरनगर का न्यूनतम तापमान -0.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है जबकि ऊना जिला में तापमान जीरो है। दो दिन के भीतर अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक लुढ़का है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें