फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों की सलामती की दुआ कर रहे परिजन

Sat, 29 Nov 2014 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला/लंज/फतेहपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलह जून को इराक में आईएस के आतंकियों ने जिला कांगड़ा के तीन युवकों को बंधक बना लिया था। धर्मशाला की पासू पंचायत के वार्ड नंबर चार के निवासी रमन ने बताया कि उनके भाई अमन (28) को अगवा हुए साढ़े पांच माह हो गए हैं लेकिन उसकी कोई खबर नहीं मिली है और न ही संपर्क हो पाया है।
विज्ञापन


माता-पिता और भाई अमन की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इराक स्थित भारतीय दूतावास से भी कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं मिला है। करीब 10-15 दिन पहले हम विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से दिल्ली में मिले थे। उन्होंने बताया कि भारत सरकार से 4 सदस्यीय दल इराक में अगवा भारतीयों को ढूंढने गया है। जल्द ही सही सलामत उन्हें वापस वतन लाया जाएगा।

जवाली उपमंडल की धमेटा पंचायत के संदीप राणा (38) के परिजन भी परेशान हैं। संदीप के बुजुर्ग पिता दिलाबर सिंह और माता पुष्पा देवी के अलावा उसकी पत्नी सपना देवी के लिए एक-एक दिन काटना मुश्किल हो रहा है। संदीप के पिता दिलाबर सिंह ने बताया कि साढ़े पांच माह में संदीप से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


संदीप के दो बच्चे बेटी पुलकित (7) और बेटा रुद्राक्ष (3) पिता की राह ताक रहे हैं। देहरा तहसील के लंज के कदरेटी गांव के परदेसी राम ने बताया कि आज तक उनका बेटे इंद्रजीत (26) से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। इराक में अगवा हुए इंद्रजीत के माता-पिता और दो भाई उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें