फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमारहट्टी हादसे के बाद खतरा बन चुके बहुमंजिला भवनों को गिराने के आदेश

Wed, 17 Jul 2019 09:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुमारहट्टी हादसे के बाद अब खतरा बन चुके बहुमंजिला भवनों को गिराया जाएगा।  एसडीएम सोलन ने कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर ऐसे ही एक खतरनाक भवन को गिराने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


आगामी तीन दिन में इस बहुमंजिला भवन को गिरा दिया जाएगा। भवन धर्मपुर में हाईवे के ठीक ऊपर पहाड़ी पर है, जो कुछ समय पूर्व भूस्खलन की जद्द में आ गया था। भवन को गिराने के लिए एसडीएम ने एनएचएआई को अधिकृत किया है।

एसडीएम रोहित राठौर का कहना है कि धर्मपुर में नेशनल हाईवे के ठीक ऊपर खसरा नंबर 277/228/89/14 पर बना बहुमंजिला भवन खतरनाक हो चुका है। बरसात में यह भवन कभी भी गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई को तीन दिन में भवन गिराने और रिपोर्ट देने को कहा गया है। भवन गिराने की प्रक्रिया में तहसीलदार कसौली और थाना प्रभारी धर्मपुर भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें