फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SDM: ड्राइविंग टेस्ट के दौरान एसडीएम स्मृतिका नेगी ने खुद चलाई बस

Wed, 20 Jul 2022 01:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, नेरचौक (मंडी)

सार

एसडीएम स्मृतिका नेगी ने कहा कि ड्राइविंग टेस्ट के दौरान उन्हें बस का स्टीयरिंग थामना पड़ा क्योंकि ट्रायल देने आए बहुत से लोग घबराहट के कारण सही ढंग से ट्रायल नहीं दे पा रहे थे।
विज्ञापन
एसडीएम स्मृतिका नेगी ने थामा स्टीयरिंग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्ह में सोमवार को ड्राइविंग टेस्ट के दौरान एसडीएम स्मृतिका नेगी ने खुद स्टीयरिंग थाम बस चलाकर सबको चौंका दिया। चालक सीट की दूसरी ओर बैठे कर्मचारी ने इसका वीडियो बनाया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो को जमकर सराहा जा रहा है।

विज्ञापन




एसडीएम का कहना था कि कंसा मैदान में ड्राइविंग टेस्ट के दौरान उन्हें बस का स्टीयरिंग थामना पड़ा क्योंकि ट्रायल देने आए बहुत से लोग घबराहट के कारण सही ढंग से ट्रायल नहीं दे पा रहे थे। ऐसे में लोगों की घबराहट दूर करने के लिए वह ड्राइविंग सीट पर बैठीं। यह पहला मौका था जब बस चलाई, लेकिन बस चलाने से किसी प्रकार की घबराहट नहीं हुई। बता दें कि स्मृतिका नेगी 2016 बैच की एचएएस अधिकारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें