फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे महंगी बिकी एसडीए की कार पार्किंग

Wed, 06 Aug 2014 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने शहर की आठ पार्किंगों को एक साल के ठेके पर दे दिया है। मंगलवार को सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर की उपस्थिति में पार्किंगों के टेंडर खोले गए। एसडीए कांप्लेक्स कसुम्पटी में कारपोरेशन बैंक के पास निगम पार्किंग सबसे मंहगी 4.11 लाख रुपये में बिकी।
विज्ञापन


न्यू शिमला सेक्टर तीन में जेसीबी स्कूल के पास स्थित पार्किंग और निगम की पार्किंगों में तीन कैंटीन चलाने के लिए कोई भी ठेकेदार नहीं आया। मंगलवार को खुले टेंडर में सबसे अधिक बोली लगाने वाले ठेकेदारों को पार्किंग दी गई।

सड़क कार पार्किंग ऑकलैंड स्कूल के सामने 86 हजार रुपये, रोड साइड कार पार्किंग लिफ्ट से यूएस क्लब 1.70 लाख रुपये, सड़क कार पार्किंग नजदीक सिसिल होटल चौड़ा मैदान 72 हजार रुपये में बिकी है।
विज्ञापन


निगम कार पार्किंग सिसिल होटल धरातल मंजिल और पहली मंजिल 1.11 लाख रुपये, दो पहिया सड़क पार्किंग रिवोली रोड 1.20 लाख रुपये, खलीनी कार पार्किंग नजदीक पीके कोल कंपनी 2.40 लाख में बिक गई।

अमर भवन नजदीक टिटला होटल जाखू धरातल और पहली मंजिल 1.54 लाख रुपये में बिकी। इन पार्किंगों में 6 घंटे तक 40 रुपये, 12 घंटे तक 80 रुपये और 24 घंटे तक 160 रुपये पार्किंग फीस लगेगी।

इसके अलावा दुकान नंबर सात मार्डन शापिंग कांप्लेक्स आकलैंड टनल लक्कड़ बाजार 12.6 लाख रुपये में बिकी। लोहा कबाड़, प्लास्टिक की करेटें 57700 रुपये में नीलाम हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें