फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकंजा: पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय को दी 20 आरोपियों की काली कमाई की जानकारी

Tue, 07 Dec 2021 12:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने प्रवक्ता ने बताया कि इन मामलों में 20 से अधिक आरोपियों की 3 करोड़ की संपत्तियों की जानकारी कानूनी कार्रवाई के लिए प्रवर्तन निदेशालय को सौंपी गई है। कुछ अन्य बड़े मामले हैं, जिनकी जांच जारी है। जल्द ईडी को इसकी भी जानकारी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस मुख्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सीमांत जिलों में जड़ें जमा चुके खनन माफिया पर हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ऊना जिले से खान एवं खनिज अधिनियम के तहत तीन मामलों की गहन जांच की गई है और आरोपियों की आपराधिक गठजोड़ को खंडित किया गया है। पीएचक्यू के प्रवक्ता ने बताया कि इन मामलों में 20 से अधिक आरोपियों की 3 करोड़ की संपत्तियों की जानकारी कानूनी कार्रवाई के लिए प्रवर्तन निदेशालय को सौंपी गई है।

विज्ञापन


कुछ अन्य बड़े मामले हैं, जिनकी जांच जारी है। जल्द ईडी को इसकी भी जानकारी भेजी जाएगी। बता दें, संगठित अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला में पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में एएमएल सैल (धन शोधन रोधी प्रकोष्ठ) का गठन किया गया है। यह सेल प्रदेश में होने वाले विभिन्न तरह के अपराध में संलिप्त अपराधियों की धन शोधन संबंधी जानकारी प्रवर्तन निदेशालय से साझा करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें