फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे देश से सिर्फ बिजू का हुआ चयन, दुबई में दिखाएगा दम

Sat, 30 Jan 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पतलीकूहल (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कुल्लू जिल के कटराईं स्कूल के स्काउट ने इतिहास रच दिया है। जमा दो में पढ़ रहे बिजू दुबई के शारजाह में होने वाले स्काउट एंड गाइड सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बड़ी बात यह है कि बिजू पूरे भारत से एकमात्र छात्र हैं जो दुबई जाएंगे।
विज्ञापन


इस सम्मेलन में एक देश से एक ही स्काउट हिस्सा लेता है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटराईं के छात्र ने हिमाचल का नाम रोशन किया है। शारजाह में यह सम्मेलन एक फरवरी से दस फरवरी तक होगा। इस दौरान हिमाचल में टूरिज्म और यहां की लोक संस्कृति पर बिजू विचार रखेंगे।

सम्मेलन के लिए जल्द ही बिजू दुबई को रवाना होंगे। बिजू के चयन की सूचना जिला स्काउट एंड गाइड विंग कुल्लू को मिल चुकी है। विंग के अध्यक्ष और उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने बताया कि दुबई के शारजाह में होने वाले सम्मेलन के लिए पूरे भारत से बिजू का चयन हुआ है। यह हिमाचल के गर्व की बात है।
विज्ञापन


कटराईं के बशकोला के रहने वाले बिजू के पिता बबलू बेटे की उपलब्धि से खुश हैं। पूरे गांव से उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है। स्काउट एंड गाइड विंग कुल्लू के अध्यक्ष राकेश कंवर, शिक्षा उपनिदेश जगदीश, डीओसी स्काउट मनोहर लाल ने बताया कि बिजू परिश्रमी छात्र है। चयन के लिए सभी ने बिजू को बधाई दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें