फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: कांगड़ा में सुबह 10 बजे से खुलेंगे स्कूल, 3.30 बजे होगी छुट्टी; DC ने ठंड-कोहरे को देख जारी किए आदेश

Tue, 16 Jan 2024 10:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

कांगड़ा के जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने ठंड और कोहरे के कारण जिले के इंदौरा, फतेहपुर, नूरपुर, जवाली, देहरा, ज्वालामुखी और जयसिंहपुर उपमंडल में निजी और सरकारी स्कूलों को सुबह 10 बजे खोलने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
ठंड में स्कूल जाती लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मैदानी जिले शीतलहर की चपेट में हैं। ऊना व मंडी जिले में लगातार दो दिन न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। ऊना का न्यूनतम तापमान -1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि मंडी में -0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं कांगड़ा के जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने ठंड और कोहरे के कारण जिले के इंदौरा, फतेहपुर, नूरपुर, जवाली, देहरा, ज्वालामुखी और जयसिंहपुर उपमंडल में निजी और सरकारी स्कूलों को सुबह 10 बजे खोलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्कूलों में छुट्टी का समय साढ़े तीन बजे रहेगा।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह प्रदेश के अन्य मैदानी जिलों कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर सहित सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में मंगलवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। कई जगह दृश्यता 200 मीटर से कम रही। इससे कई जगह वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आगामी दो दिनों के दौरान सुबह के समय मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब-धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी- नालागढ़) के अलग-अलग हिस्सों में कोहरा छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन

ऊना में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड
 रविवार रात को इस सीजन में ठंड के बीच रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऊना में न्यूनतम पारा -1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  करीब 9 साल बाद ऊना में तापमान शून्य से भी नीचे दर्ज किया गया था। इससे पूर्व साल 2015 में -1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार रात का न्यूनतम तापमान भी माइनस में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें