टीचर ने क्लास में दूसरी की छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर डाली। घर पहुंचते ही यह छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
टीचर ने क्लास में दूसरी की छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर डाली। घर पहुंचते ही यह छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी। यह मामला हिमाचल के हमीरपुर का है। यहां उपमंडल बड़सर के तहत राजकीय प्राथमिक स्कूल नैण में दूसरी कक्षा की छात्रा की स्कूल अध्यापक ने बेहरमी से पिटाई कर दी।
पिटाई के बाद घायल छात्रा डरी हुई स्कूल से घर पहुंची। लेकिन छात्रा घर पहुंचते ही बेहोश हो गई। छात्रा की मां ने 108 एंबुलेंस से बड़सर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल छात्रा को भर्ती कर लिया है।
बताया जा रहा है कि छात्रा द्वारा सवाल का गलत उत्तर देने पर अध्यापक ने छात्रा की पिटाई की है। बड़सर पुलिस ने छात्रा व उसकी मां के बयान दर्ज अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
झंझयाणी पंचायत के गांव नैण तहत आते राजकीय प्राथमिक पाठशाला की छात्रा अंचल कुमारी पुत्री संजय कुमार रोजाना की तरह बुधवार को भी स्कूल गई थी। यहां अध्यापक ने छात्रा को गणित का एक प्रश्न हल करने के लिए दिया।