फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद तिलक राज के लिए रोया पूरा स्कूल, पहले भी बलिदान दे चुके हैं यहां पढ़े दो जवान

Fri, 15 Feb 2019 01:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंज(कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में शहीद हुए 37 जवानों में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के परगोड़ स्कूल में 10वीं कक्षा तक पढ़े तिलक राज ने भी शहादत का जाम पीया है। परगोड़ स्कूल में पढ़ा ये तीसरा ऐसा जवान था जिसने अपने देश के लिए शहादत दी है। आज पूरे स्कूल के बच्चे तिलक राज के शहीद होने की खबर पढ़कर रो पड़े। स्कूल के प्रधानाचार्य यशवंत सिंह ने कहा कि तिलक राज बहुत होनहार था।

तस्वीरें: शहीद तिलक राज के लिए फूट-फूट कर रोये स्कूली बच्चे, पहले भी दिया है दो ने बलिदान

विज्ञापन

इससे पहले इस स्कूल में पढ़े दो लाल सिंह और बीर सिंह भी कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे। स्कूल के अध्यापकों और बच्चों ने स्कूल के वीर जवान शहीद तिलक राज को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। बच्चों का कहना था कि सरकार पाकिस्तान के के खिलाप कड़ी कार्रवाई करे तभी उनके चहेते शहीद तिलक राज की शहादत देश के काम आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें