स्कूल प्रवक्ता न्यू के इतिहास विषय के 47 पदों की भर्ती के लिए रविवार को 3050 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। लिखित परीक्षा हर जिले में होगी। कोरोना संकट के बीच अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए राज्य लोकसेवा आयोग ने हर जिले में परीक्षा लेने का फैसला लिया है।16 अगस्त को इतिहास और 23 को हिंदी विषय की परीक्षा होनी है। पहले यह परीक्षाएं शिमला, मंडी और धर्मशाला में ली जानी थी। आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अपने घरों से ज्यादा दूर न आना पड़े। इसके लिए सभी जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाने का फैसला लिया गया है।