फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बैग के छह में से पांच कंपनियों के सैंपल फेल, टेंडर रद्द

Fri, 04 Jun 2021 02:19 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

खाद्य आपूर्ति निगम ने करीब 10 दिन पहले कंपनियों से निविदाएं मांगी थीं। सभी कंपनियों से बैग के सैंपल मांगे थे। इन सैंपल की जांच प्रदेश के बाहरी राज्यों में कराई गई। पांच सैंपल फेल होने पर टेंडर रद्द किए गए।
विज्ञापन
स्कूल बैग(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के पहली, तीसरी, छठी और नौवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल बैग के लिए अभी इंतजार करना होगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने स्कूल बैग को लेकर कंपनियों से निविदाएं मांगी थी। टेंडर में 6 कंपनियों ने भाग लिया था, इनमें से 5 कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं, जबकि एक कंपनी का सैंपल सही पाया गया। कंपीटीशन के लिए दूसरी कंपनी न होने के कारण टेंडर रद्द कर दिया गया है। खाद्य आपूर्ति निगम फिर से कंपनियों से निविदाएं मांगने जा रहा है।

विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति निगम ने करीब 10 दिन पहले कंपनियों से निविदाएं मांगी थीं। सभी कंपनियों से बैग के सैंपल मांगे थे। इन सैंपल की जांच प्रदेश के बाहरी राज्यों में कराई गई। पांच सैंपल फेल होने पर टेंडर रद्द किए गए। प्रदेश में पहले भी स्कूल बैग विवादों में रहे हैं। ऐसे में खाद्य आपूर्ति निगम रिस्क नहीं उठाना चाहता। इस बारे में खाद्य आपूर्ति निगम की एमडी मानसी सहाय ने बताया कि स्कूल बैग को लेकर कंपनियों से निविदाएं मांगी थीं, इसमें 6 में से 5 कंपनियों के सैंपल फेल होने पर टेंडर रद्द किया है। अब दोबारा निविदाएं मांगी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें