फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scholarship Scam: ईडी की छापेमारी में 75 लाख की संपति जब्त, 2.55 करोड़ रुपये की राशि फ्रिज

Wed, 30 Aug 2023 09:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

छात्रवृत्ति घोटाले में बीते चार राज्यों में दबिश में ईडी ने 75 लाख रुपये की राशि जब्त की है। ईडी ने दबिश के दौरान बैंक खातों में पड़ी 2.55 करोड़ रुपये की राशि भी फ्रीज की है। 
विज्ञापन
ईडी(सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में बीते चार राज्यों में दबिश में ईडी ने 75 लाख रुपये की राशि जब्त की है। ईडी ने दबिश के दौरान बैंक खातों में पड़ी 2.55 करोड़ रुपये की राशि भी फ्रीज की है। इसके अलावा कई दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


ईडी ने 29 अगस्त से हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 24 स्थानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के प्रावधानों में तलाशी अभियान चलाया था। ईडी ने छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई की ओर  से दर्ज एफआईआर में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है। सीबीआई को 250 करोड़ से अधिक के स्कॉलरशिप घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े साक्ष्य मिले थे। 

ईडी ने बुधवार को कहा कि राज्य में एससी, एसटी और ओबीसी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने में कथित घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग और निजी विश्वविद्यालयों के अधिकारियों और अन्य के परिसरों की तलाशी ली गई। यह छापामारी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में 24 स्थानों पर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें