फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scholarship scam: छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने 1.6 करोड़ की संपत्ति को किया अटैच

Wed, 12 Mar 2025 10:33 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई करते हुए 1.6 करोड़ की अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच किया।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई करते हुए 1.6 करोड़ की अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच किया। ईडी ने मंगलवार को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई है। जांच एजेंसी अभी तक इस मामले में 30.5 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच कर चुकी है।

विज्ञापन


ईडी ने अभी तक जिन संपत्तियों को अटैच किया है, उनमें नाहन, जिला सिरमौर और पंचकूला (हरियाणा) और अन्य जगहों की अचल संपत्तियां शामिल हैं। ईडी ने यह जांच सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर को बनाकर शुरू की थी। इसमें उच्च शिक्षा निदेशालय शिमला द्वारा ओबीसी, एससी और एसटी छात्रों को दी जाने वाली पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में गड़बड़ी की बात सामने आई थी। सीबीआई की जांच में स्ामने आया था कि संस्थानों ने गलत तरीके से छात्रवृत्ति के फंड हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें