फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाला: पढ़ाई छोड़ने वाले विद्यार्थियों से भी की जाएगी पूछताछ

Sat, 01 Jun 2019 12:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

निजी शिक्षण संस्थानों की ओर से फर्जी तरीके से किए दाखिलों के कारण बीच सत्र में पढ़ाई छोड़ने वाले विद्यार्थियों से भी सीबीआई पूछताछ करेगी। सीबीआई ने उच्च शिक्षा निदेशालय से ऐसे विद्यार्थियों का ब्योरा मांगा है। इसके अलावा साल 2016 में सबसे पहले छात्रवृत्ति राशि नहीं मिलने की शिकायत करने वाले छात्रों की भी सीबीआई ने जानकारी मांगी है।

विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों के अनुसार एफआईआर में जिन विद्यार्थियों के बयानों का उल्लेख किया गया है। उनसे भी जांच टीमें पूछताछ करने जाएंगी। इसके अलावा निजी संस्थानों की धोखाधड़ी के चलते बीच सत्र में पढ़ाई छोड़ने को विवश हुए विद्यार्थियों से भी पड़ताल की जाएगी। बताया जा रहा है कि ऐसे सभी विद्यार्थियों का सीबीआई ने उच्च शिक्षा निदेशालय से एक सप्ताह के भीतर ब्योरा मांगा है।

विद्यार्थियों की ओर से छात्रवृत्ति नहीं मिलने की शिकायतें किन अफसरों को की गई? उन अफसरों पर शिकायतों पर क्या कार्रवाई की? इसकी पूरी जानकारी भी सीबीआई ने शिक्षा निदेशालय से तलब की है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक छात्रवृत्ति आवेदनों की जांच करने के बाद जल्द ही शिक्षा विभाग के तत्कालीन अधिकारियों से भी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर दर्ज हुए एफआईआर में जिला कांगड़ा के कई विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति राशि नहीं मिलने के चलते पढ़ाई बीच में छोड़ने की बात कही है। इसके अलावा शिक्षा विभाग को सूचित करने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाए जाने का उल्लेख भी एफआईआर में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें