फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेड्यूल जारी: तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला सात फरवरी से लेगा परीक्षाएं

Thu, 03 Feb 2022 05:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि कोविड-19 के कारण बोर्ड ने जनवरी में परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। अब सरकार के निर्देशों के बाद बोर्ड ने इन्हें करवाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम एन-2017 के तहत प्रथम सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 14 फरवरी तथा थ्योरी की परीक्षाएं 23 फरवरी से शुरू होंगी। 
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के पाठ्यक्रम एन-2017 के तृतीय और पंचम सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं सात फरवरी से शुरू होंगी। इसी पाठ्यक्रम की थ्योरी की परीक्षाएं 14 फरवरी से शुरू होंगी। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि कोविड-19 के कारण बोर्ड ने जनवरी में परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। अब सरकार के निर्देशों के बाद बोर्ड ने इन्हें करवाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम एन-2017 के तहत प्रथम सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 14 फरवरी तथा थ्योरी की परीक्षाएं 23 फरवरी से शुरू होंगी।

विज्ञापन


पाठ्यक्रम एन-2017 के तृतीय सेमेस्टर और पांचवें सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं सात, जबकि थ्योरी की परीक्षाएं 14 फरवरी से करवाई जाएंगी। दूसरे, चौथे व छठे सेमेस्टर (री-अपीयर), प्रथम व दूसरे वर्ष डी फार्मेसी (री-अपीयर) तथा पाठ्यक्रम एन-2012 के प्रथम से छठे सेमेस्टर (स्पेशल चांस) के विद्यार्थियों की थ्योरी की परीक्षाएं भी 14 फरवरी से शुरू होंगी। इस संदर्भ में सभी सरकारी और निजी बहुतकनीकी संस्थानों के प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड की वेबसाइट पर भी सूचना उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें