हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की अनुपूरक परीक्षाओं की तारीख तय कर दी है।
ये परीक्षाएं प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में स्थापित 92 सेंटरों में आयोजित की जाएगी। छात्रों को सुविधा देने के लिए हर जिले में सेंटर स्थापित किए गए हैं।
इनमें 7 बिलासपुर, 7 चंबा, 10 हमीरपुर, 17 कांगड़ा, 2 किन्नौर, 5 कुल्लू, 2 लाहौल स्पीति, 11 शिमला, 6 सिरमौर, 5 सोलन और 7 सेंटर ऊना में बनाए गए हैं।
25 जून से 30 जुलाई तक गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने के कारण शिक्षा विभाग ने सेंटरों के संबंधित स्कूलों को प्रिंसिपलों को शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के लेकर निर्देश जारी किए हैं।
शिक्षा निदेशक उच्चतर शशि भूषण सेखरी ने बताया कि सभी स्कूलों के प्रमुखों को छुट्टियों के दौरान शिक्षकों का ड्यूटी लगाना और पेपरों के मूल्यांकन भी सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।