फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी चंबा डिपो घोटाला: लापता कैशियर के मामले में जांच टीम से पूछताछ

Sun, 05 Jul 2020 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एचआरटीसी के चंबा डिपो में घोटाले की जांच के दौरान लापता हुए कैशियर के मामले में पुलिस ने जांच टीम से भी पूछताछ की है। एचआरटीसी के अधिकारियों से भी मामले को लेकर सवाल जवाब किए हैं। सभी को पूछताछ के लिए एएसपी कार्यालय में तलब किया। यहां अधिकारियों से जांच के दौरान कैशियर से हुई बातचीत को लेकर जानकारी ली। परिजनों का आरोप है कि जांच टीम की पूछताछ के बाद कैशियर नरेंद्र कुमार मानसिक परेशान हो गया था।

विज्ञापन


इन्हीं परिस्थितियों में लापता हो गया। हालांकि, पुलिस जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस टीम और लापता के परिजन सुबह से शाम तक रावी तट पर नरेंद्र की तलाश कर रहे हैं, मगर अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने एचआरटीसी कार्यालय में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली है। कार्यालय के पास निजी होटलों और दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की गई है। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को लापता कैशियर के बस स्टैंड से कसाकड़ा मोहल्ला के बीच गायब होने के प्रमाण मिले हैं। 

सीसीटीवी से मिले अहम सुराग 
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक 29 जून को दोपहर के समय लापता कैशियर पौने दो बजे शीतला माता मंदिर की तरफ गया। यहां उसे पुजारी ने भी देखा। इसके बाद वापस बस स्टैंड के पीछे मुख्य सड़क पर रावी के मुहाने पर बने पैरापिट पर बैठा देखा गया। एक व्यक्ति ने उसे देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस थाना चंबा में भी दी। उसके बाद कैशियर का कुछ पता नहीं चला। सूत्रों के मुताबिक पुलिस कैशियर के फोन कॉल रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है। 
विज्ञापन


सीटी चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि लापता कैशियर को तलाशने के लिए पुलिस मेहनत कर रही है। जांच टीम के अलावा पुलिस ने कार्यालय के अन्य अधिकारियों से भी एएसपी चंबा ने पूछताछ की है। फिलहाल, मामले में मानसिक परेशानी वाली कोई बात साबित नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें