फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में खुला पहला डिजिटल बैंक, चंद मिनट में पूरे होंगे ये सारे काम

Sun, 12 Jun 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
शिमला में एसबीआई की ऐसी पहली शाखा खुल गई है जहां आपका हर काम मशीन करेगी। - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
शिमला में एसबीआई की ऐसी पहली शाखा खुल गई है जहां आपका हर काम मशीन करेगी। ग्राहक को किसी भी तरह की कागजी कार्रवाई की औपचारिकता में नहीं पड़ना होगा। मशीन ऑपरेट कीजिए और चंद सेकेंड में काम निपट जाएगा।
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक की अति आधुनिक शाखा एसबीआई इनटच का शुभारंभ शनिवार को न्यू स्टेट बैंक बिल्डिंग में हुआ। उद्घाटन भारतीय स्टेट बैंक चंडीगढ़ के मुख्य महाप्रबंधक अनिल किशोरा ने किया। एसबीआई की यह शाखा शिमला क्षेत्र की पहली ऐसी शाखा है जो कि पूर्णतया डिजिटल होगी।

बैंक में सभी बैंकिंग सुविधाएं उपभोक्ताओं को ऑनलाइन दी जाएंगी। इसके अलावा हर खाता नेट बैंकिंग से चलाया जाएगा। एसबीआई शाखा में खाता खोलना, खाते का बैलेंस जानना, जमा सावधि बनने के लिए अतिरिक्त बैंकिंग सेवाएं और पासबुक मुद्रण भी मशीनों से किया जाएगा।
विज्ञापन


शाखा में धारकों को खोये हुए एटीएम कार्ड भी तुरंत मुहैया होंगे। शाखा में एक विशेष स्क्रीन लगाई गई है, इसमें हर कंपनी की कार के अलग-अलग मॉडल की कीमतें दिखाई देंगी। अनिल किशोरा ने कहा कि स्टेट बैंक अंतरराष्ट्रीय स्तर की बैंकिंग सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

24 घंटे खुली रहेगी शाखा

शाखा में पहली मशीन में पैसे जमा तथा पैसे निकाले जा सकेंगे। - फोटो : demo pic
शाखा में पहली मशीन में पैसे जमा तथा पैसे निकाले जा सकेंगे। दूसरी मशीन में जमा तथा निकासी के लगाई गयी हैं। तीसरी मशीन में पासबुक एंट्री की जा सकती है। इसके अलावा ग्राहक शाखा में जाकर अपना खाता स्वयं भी ऑनलाइन खोल सकते हैं।

एसबीआई इनटच शाखा में सामान्य बैंकिंग, ऋण सेवाएं, होम ऋण और वाहन ऋण धारकों को प्रदान की जाएगी। इसके अलावा जिन ग्राहकों का एसबीआई में खाता है उन्हें व्यक्तिगत ऋण भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

इसमें ग्राहकों को उसी समय ऋण दिया, जब वे आवेदन करेंगे। इससे ग्राहक शाखा के बार-बार चक्कर काटने से बच सकेंगे। मशीनें 24 घटें धारकों की सेवा के लिए खुली रहेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें