मंदिर परिसर और बाजार में ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात थे। मंदिर सह आयुक्त एवं एसडीएम बैजनाथ छवि नांटा ने मंदिर का दौरा कर पूरी स्थिति का जायजा लिया। वहीं मंदिर न्यास सदस्यों में अनिल शर्मा, अमन सूद, संदीप गर्ग, अनिल अवस्थी, गोपाल पाधा, ओमकार सूद, गुरुवचन चौहान, चंद्र रावत और विनोद कौशल ने मंदिर की व्यवस्था को संभालते हुए अपनी भूमिका निभाई।
श्रावण मास के पहले सोमवार को स्वंयभू प्रकट शिवलिंग काठगढ़ महादेव के दर्शन को सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गर्मी की परवाह न करते हुए लंबी कतारों में हजारों शिव भक्तों ने बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक व बिल्वपत्र चढ़ाए। वहीं, प्रबंधकारिणी सभा के ग्यारह रामायणों के अखंड पाठ का पवित्र भोग डाला गया और प्रसाद बांटा गया।
इस अवसर पर सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच, बनारसी लाल मेहता, कृष्ण गोपाल शर्मा, अजित सिंह, कुलदीप सिंह, सुभाष शर्मा, रमेश सिंह, बसंत सिंह, गणेश दत्त शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, जोगेंद्र पाल भारद्वाज, युद्धवीर सिंह, रमेश पठानिया, प्रेम सिंह, कृष्ण मन्हास, रमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।