हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सत्यम ने नीट परीक्षा में 720 में से 700 अंक लेकर प्रदेशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। सत्यम के माता-पिता और भाई भी डॉक्टर हैं। इससे पहले सत्यम ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में साइंस संकाय में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था। वहीं, सोलन शहर की तनवी जोशी ने भी नीट क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन
तनवी के 651 अंक हासिल किए हैं। तनवी ने बताया कि उनके दादा स्व. एचसी जोशी चाहते थे कि वह डॉक्टर बने। आज वह भले ही दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अब वह डॉक्टर बनकर उनका सपना पूरा करेंगी। तनवी के पिता अजय जोशी सोलन में कारोबारी हैं। दून वैली पब्लिक स्कूल नालागढ़ के हिमांशु चौधरी ने परीक्षा में 541 अंक प्राप्त किए।