फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार: सतपाल सत्ती

Sun, 10 Mar 2019 11:40 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही हिमाचल में भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश में भाजपा लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। भाजपा केंद्र से लेकर प्रदेश तक विकास व भ्रष्टाचार मुक्त शासन के दम पर जनता के बीच जाकर वोट मांगेगी।
विज्ञापन


केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले पांच वर्षों में आम लोगों के हित में वह काम किया जो कांग्रेस पिछले सत्तर साल में नहीं कर सकी। यही वजह है कि लोग फिर से नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं। टिकट आवंटन पर कहा कि बेशक यह भाजपा हाईकमान का विशेषाधिकार है लेकिन प्रदेश स्तर पर जब भी हाईकमान द्वारा सूची मांगी जाएगी तो दावेदारों की लिस्ट भेज दी जाएगी।

उन्होंने दावा किया कि फिलहाल भाजपा में टिकट को लेकर दूसरी पंक्ति में कोई नहीं है। पिछले चुनाव में भाजपा ने चारों सीटों पर विजय हासिल की थी। इस बार भी भाजपा बहुमत से चुनाव जीतेगी और केंद्र में फिर से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा का प्रदेश में सर्वेक्षण पूरा
पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा हाईकमान ने लोकसभा चुनाव से पूर्व हिमाचल में अपना सर्वेक्षण पूरा कर लिया है। दो चरणों में हुए इस सर्वेक्षण में संभावित दावेदारों की सूची हाईकमान तक पहुंच गई है। माना जा रहा है कि भाजपा के टिकट का एलान जल्द ही होगा। ऐसे में चारों मौजूदा सांसदों के अलावा टिकट के अन्य दावेदारों के बीच धुकधुकी बढ़ गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती से इस बाबत सवाल करने पर उन्होंने कहा कि पार्टी अपने स्तर पर सर्वेक्षण करवाती है जिसकी राज्य स्तर पर आधिकारिक सूचना नहीं दी जाती है। संभव है कि इस बार भी पार्टी ने सर्वेक्षण कराया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें