फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के सात जिलों में बनेंगे सैटेलाइट टाउन, लैंड बैंक बनाने के निर्देश

Thu, 20 Dec 2018 10:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के सात जिलों में सैटेलाइट टाउन स्थापित किए जाएंगे। शहरों में बढ़ती आबादी के चलते हिमुडा ने प्रदेश में सैटेलाइट टाउन विकसित करने का निर्णय लिया है। हिमुडा के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बुधवार को प्रेस से अनौपचारिक बातचीत में इसका खुलासा किया। 

विज्ञापन


स्थानीय विश्राम गृह में प्रवीण शर्मा ने कहा कि इसके लिए बाकायदा विभाग को लैंड बैंक बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पहले चरण में प्रदेश के धर्मशाला, ऊना, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला, मंडी और चंबा को शामिल किया जाएगा।
 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहरों में आबादी का दबाव बढ़ रहा है, जिसके चलते जमीनें कम पड़ रही हैं। ये सैटेलाइट टाउन शहरों के साथ लगती ऐसी भूमि पर स्थापित किए जाएंगे जहां एक ही परिसर में सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इनमें रिहायशी कालोनी के अलावा बिजली, पानी, ग्रीन एरिया, स्कूल, शॉपिंग मॉल व चिकित्सा सुविधाएं आदि शामिल होंगी। प्रवीण शर्मा ने कहा कि हिमुडा के काम-काज को गति प्रदान की जा रही है।

अथॉरिटी के पास कुछ जिलों में पहले से जमीन उपलब्ध है, जिन्हें ग्राहक नहीं मिल रहे। हिमुडा ऐसी जमीनों को चिह्नित कर या फिर से उसकी बिडिंग कराएगी या इन पर कोई निर्माण आदि कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हिमुडा प्रदेश में लोगों को सस्ती दरों पर बेहतरीन आवास सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। उनके साथ इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा और भाजपा युवा नेता सुमीत कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें