वहीं, पीएम मोदी की ओर से इस औपचारिक निमंत्रण को स्वीकार करने के बाद अब धर्मशाला में आयोजित किए जा रहे समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस कार्यक्रम में नेताओं को बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विशेषकर कांगड़ा के मंत्रियों और भाजपा के नेताओं पर बड़ी जिम्मेवारी रहेगी। सीएम जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री से सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) को भारत सरकार के संयुक्त उपक्रम का दर्जा यथावत बनाए रखने और प्रदेश तथा इससे जुडे़ लोगों के हित में राज्य सरकार के हिस्से को बनाए रखने का आग्रह किया।