फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SPU Mandi: सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने बढ़ाई आवेदन की तिथि

Mon, 11 Jul 2022 09:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की ओर से पहले बार शुरू किए जा रहे कोर्सों के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है। विभिन्न कोर्सों के लिए 17 जुलाई के बाद आवेदन की तिथि खत्म होने पर काउंसलिंग की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी - फोटो : svpcumandi.ac.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की ओर से पहले बार शुरू किए जा रहे कोर्सों के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी 17 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। पहले यह तिथि 12 जुलाई थी। 11 जुलाई तक विवि को  900 आवेदन मिले हैं। विभिन्न कोर्सों के लिए 17 जुलाई के बाद आवेदन की तिथि खत्म होने पर काउंसलिंग की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। 31 जुलाई तक कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। विवि के प्रशासनिक मामलों के डीन डॉ. दीपक पठानिया ने बताया कि पहले आवेदन की तिथि 12 जुलाई तक थी। विद्यार्थियों के अधिक आवेदनों को देखते हुए तिथि को बढ़ाया गया है। अब अभ्यर्थी 17 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।  

विज्ञापन


कॉलेजों में शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया
उधर, प्रदेश के डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में सोमवार से ऑफलाइन दाखिलों की प्रक्रिया शुरू हुई। ऑनलाइन दाखिलों के लिए पोर्टल 10 जुलाई से खुल चुका है। 20 जुलाई तक कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए दाखिला फार्म जमा होंगे। 21 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। 22 से 25 जुलाई तक चार दिन के दौरान फीस जमा होगी। 26 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। इनकी फीस 27 और 28 जुलाई को जमा होगी। 29 और 30 जुलाई को फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन सत्र होगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कॉलेजों में एक अगस्त से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें