फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Former MLA Suicide: करसोग के पूर्व विधायक मस्त राम ने होटल में फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट भी बरामद

Mon, 11 Jul 2022 08:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

करसोग विधानसभा सीट से दो बार कांग्रेस के विधायक रहे मस्त राम (70) ने सुंदरनगर के एक होटल में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही जांच के लिए होटल पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया है। 
विज्ञापन
पूर्व विधायक मस्तराम(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के करसोग विधानसभा सीट से दो बार कांग्रेस के विधायक रहे मस्त राम (70) ने सुंदरनगर के एक होटल में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही जांच के लिए होटल पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में विधायक ने लिखा है कि उनकी मौत के लिए मेरे परिवार और होटल वालों को परेशान न किया जाए। मैं अपनी मौत के लिए खुद जिम्मेदार हूं। यह भी लिखा कि मेरे पास जो 7,000 रुपये नकदी है, वह उनकी पत्नी को दे दी जाए। करीब सात घंटे बाद परिजनों के होटल पहुंचने के बाद शव फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सुंदरनगर अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


पुलिस ने होटल स्टाफ के बयान भी दर्ज किए। पुलिस के अनुसार पूर्व विधायक रविवार शाम को होटल में रहने पहुंचे थे। सोमवार सुबह 10:30 बजे चाय पी, जिसके बाद वह कमरे से बाहर नहीं निकले। एक बजे होटल का सेवादार कमरे में गया तो उसने पूर्व विधायक को फंदे से लटका पाया। उन्होंने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करसोग विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर 1993 और 2003 में विधानसभा चुनाव जीता था। एएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि पुलिस हर पहलु को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें