फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SPU Mandi: 31 जुलाई तक करें पीजी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री के दाखिले के लिए आवेदन

Fri, 22 Jul 2022 04:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

पीजी कोर्स के लिए केमिस्ट्री या बायो केमिस्ट्री में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। बीएससी मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद मेरिट लिस्ट तैयार होगी।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में सत्र 2022- 23 से शुरू हो रही पीजी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इस कोर्स में 30 सीटें हैं। पहले 17 जुलाई आवेदन करने की अंतिम तिथि थी। तकनीकी कारणों के चलते तिथि बढ़ाई गई है। अधिष्ठाता अकादमिक कार्य डॉ. दीपक पठानिया ने बताया कि तिथि को बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन


पीजी कोर्स के लिए केमिस्ट्री या बायो केमिस्ट्री में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। बीएससी मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद मेरिट लिस्ट तैयार होगी और इसके बाद काउंसलिंग की तिथि एसपीयू तय करेगा।

डॉ. पठानिया ने कहा कि इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। अच्छा पैकेज मिलता है। हिमाचल में पहली बार यह विषय शुरू किया गया है। इससे पहले प्रदेश के किसी सरकारी संस्थान में इस विषय की पढ़ाई नहीं होती थी। युवाओं को इस कोर्स के लिए बाहरी राज्यों का रुख करना पड़ता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें