पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर 31 अक्तूबर को रिज मैदान में कार्यक्रम होंगे। डीसी दिनेश मल्होत्रा ने बताया है कि राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर इंदिरा गांधी की रिज मैदान स्थित प्रतिमा पर सुबह 10.30 बजे माल्यार्पण होगा।
मुख्य अतिथि जन समूह को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकार भजन और देश भक्ति के गीत गाएंगे। सोमवार को उपायुक्त ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में सहायक आयुक्त एमसी नरेश ठाकुर, उपायुक्त के सहायक आयुक्त सचिन कंवल, समन्वयक प्रभात कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, एसडीएम जीसी नेगी मौजूद रहे।