फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तक जिंदा हूं, बख्शो देवी के परिवार को देता रहूंगा राशन

Sun, 07 Aug 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के रिटायर्ड बैंक प्रबंधक केके जैन के बाद अब हिमाचल के अन्य जिलों से भी गरीब उड़नपरी बख्शो देवी के परिवार के लिए लोग मदद को आगे आए हैं। ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर पढ़ने के बाद शनिवार को धर्मशाला निवासी प्रदेश कांग्रेस किसान सेल के महासचिव संजय शर्मा ने बख्शो के परिवार को हर माह राशन का खर्च वहन करने का एलान किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक वह जिंदा हैं, डिपो के तहत लिए जाने वाले राशन का पूरा खर्च वह वहन करेंगे। इसके लिए उन्होंने उक्त परिवार की डिटेल मांगी है। वहीं, नगर परिषद नाहन के वार्ड नंबर 13 के पार्षद एवं हिंदोस्तान पेट्रोलियम के डीलर प्रदीप कुमार ने भी

बख्शो देवी की मां विमला देवी को 500 रुपये प्रति माह पेंशन देने का एलान किया है। कहा कि सरकार की ओर से अगर गरीब विधवा को कोई मदद नहीं मिल रही तो वह आर्थिक मदद को तैयार हैं। समाजसेवा में आगे रहने वाले प्रदीप कुमार ने बताया कि वह बख्शो या उसकी मां के बैंक खाते में प्रतिमाह 500 रुपये जमा करते रहेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बैंक से बतौर वरिष्ठ प्रबंधक रिटायर हुए जैन देंगे पेंशन

baksho
इससे पूर्व शिमला में पंजाब नेशनल बैंक से बतौर वरिष्ठ प्रबंधक रिटायर हुए केके जैन ने भी बख्शो देवी की मां विमला देवी को 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन देने का एलान किया है, जबकि गत वर्ष कई दानी सज्जनों ने बख्शो देवी को लाखों रुपये की मदद दी है। सरकारी स्कूल की छात्रा बख्शो देवी ने अभावों के बीच बिना जूतों के जीरो डिग्री तापमान में पांच हजार मीटर दौड़ जीती थी।

इसके बाद वह स्पोर्ट्स हॉस्टल में दाखिले के लिए जद्दोजहद कर रही हैं। उनकी गरीब विधवा मां को दस साल में भी सरकार की ओर से पेंशन नहीं लगाई गई है। विभाग ने हालांकि इसकी प्रक्रिया आठ माह पूर्व शुरू की है, लेकिन अभी तक विमला लाभार्थियों की सूची में नहीं है।

आप भी कर सकते हैं मदद
बख्शो देवी की मदद के लिए आप भी आगे आ सकते हैं। इसके लिए बख्शो के पंजाब नेशनल बैंक के पंडोगा स्थित शाखा में नाम : बख्शो देवी, खाता नंबर 1733001500059680, आईएफएससी नंबर पीयूएनबी 0173300 में राशि जमा करवाकर मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें