फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Awasthy: संजय अवस्थी बोले- झूठे सपने दिखाने वाले प्रधानमंत्री मोदी के झांसे में नहीं आएंगे हिमाचली

Wed, 22 May 2024 07:13 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

24 मई को प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। जिसे लेकर कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा कि पीएम मोदी को सिर्फ चुनाव के समय ही हिमाचल की याद आती है। 
विज्ञापन
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा है कि हिमाचल की जनता को गुमराह करने के लिए पीएम मोदी एक बार फिर आ रहे हैं। पीएम मोदी को सिर्फ चुनाव के समय ही हिमाचल की याद आती है बाकी न तो उन्हें दुख के समय हिमाचल की याद आती है और न ही प्राकृतिक आपदा के समय। अब जब सत्ता डगमगाने लगी तो उन्हें एक बार फिर हिमाचल की याद आने लगी है।

विज्ञापन


'पीएम मोदी सिर्फ जनता को करते हैं गुमराह'
बुधवार को जारी प्रेस बयान में संजय अवस्थी ने कहा कि पीएम मोदी ने 10 वर्ष पहले जो वादे किए थे उनका क्या हुआ। आज न तो पीएम मोदी उन वादों की बात करते हैं और न ही किसानों की आय दोगुनी करने की। आज बात ना तो हवाई चप्पल वालों को जहाज में बिठाने की हो रही और ना ही सेब को स्पेशल कैटेगरी में लाने की। इसके अलावा न ही सेब को ड्रोन के माध्यम से मंडी तक पहुंचाने की बात कर रहे हैं। अवस्थी ने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ जनता को गुमराह करने की बात करते हैं। पीएम मोदी जब हिमाचल आते हैं तो इसे दूसरा घर कहते हैं लेकिन जब वे देश के किसी दूसरे राज्यों में जाते हैं तो वहां के हो जाते हैं। ऐसे में कोई कैसे उनकी बातों पर भरोसा कर सकता है।

'आपदा में पीएम मोदी ने नहीं किया हिमाचल का सहयोग'
अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में सदी की सबसे बड़ी त्रासदी आई। इससे प्रदेश को 10 हजार करोड़ का नुकसान हुआ। 551 लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा, लेकिन पीएम मोदी के मुंह से एक बार उफ्फ तक नहीं निकली। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कई बार पीएम मोदी के पास आर्थिक सहयोग करने और राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग करते रहे, लेकिन उन्होंने सहयोग नहीं किया। अब चुनाव के समय पीएम मोदी हिमाचल में सेपू बड़ी और बदाना खाने की बातें कहकर यहां की भोली भाली जनता को अपने बातों से गुमराह करने आ रहे हैं। अवस्थी ने कहा कि इस बार पीएम मोदी के जुमले कामयाब नहीं होने वाले हैं। देश और प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मूड बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें