फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच हमीरपुर में सैनिटाइजर के सैंपल फेल

Sat, 12 Dec 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अउमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सैनिटाइजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच जिला हमीरपुर में एक कंपनी के सैनिटाइजर का सैंपल फेल हो गया है। क्षेत्रीय ड्रग्स टेस्टिंग लैबोरेटरी चंडीगढ़ की जांच में इसका खुलासा हुआ है। सैंपल रिपोर्ट में सैनिटाइजर में 50 फीसदी इथाइल अल्कोहल कम पाया गया है, जबकि यह 100 फीसदी अनिवार्य रूप से होना चाहिए। भरे गए सैंपल में इथाइल अल्कोहल कोरोना संक्रमण सहित अन्य वायरस को खत्म करने के लिए प्रभावी नहीं पाया गया। 

विज्ञापन


  जिले के चौड़ू कस्बे से ड्रग इंस्पेक्टर ने सितंबर माह में सैनिटाइजर के सैंपल भरे थे। इन्हें जांच के लिए क्षेत्रीय ड्रग्स टेस्टिंग लैबोरेटरी चंडीगढ़ भेजा गया। यहां से 27 नवंबर को सैंपल की जांच पूरी हुई और छह दिसंबर को ड्रग इंस्पेक्टर हमीरपुर के पास इस सैंपल की रिपोर्ट पहुंची। अब विभाग संबंधित विक्रेता और निर्माता को नोटिस जारी करेगा। इसके बाद इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ड्रग इंस्पेक्टर हमीरपुर बसंत मित्तल का कहना है कि चौड़ू से लिया गया सैनिटाइजर का एक सैंपल फेल हो गया है। विक्रेता, मध्यस्त विक्रेता और निर्माता को इस बारे में नोटिस भेजा जा रहा है। मामला कोर्ट में जाएगा। विभाग कार्रवाई में जुट गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें