बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के बिलासपुर जिले की सनीहरा पंचायत ने अनूठी पहल की है।
- फोटो : Demo pic
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के बिलासपुर जिले की सनीहरा पंचायत ने अनूठी पहल की है। पंचायत प्रतिनिधियों ने फैसला लिया है कि वे पंचायत में बेटी पैदा होने पर अपनी जेब से 5100 रुपये की एफडी बेटी के नाम पर करवाएंगे।
इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए पंचायत स्तर पर कमेटी बनाई जाएगी। इस पंचायत में 1003 महिलाएं और 1017 पुरुष हैं। बिलासपुर जिले के झंडूता विकास खंड के पिछड़ा क्षेत्र कोटधार की सनीहरा पंचायत प्रधान कमल चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इसमें उपप्रधान राजपाल, सदस्य निक्की देवी, निर्मला देवी, कला देवी, राजसिंह और धर्म सिंह आदि ने भाग लिया। बैठक में लड़कियों के घटते लिंगानुपात पर चिंता जताई गई। साथ ही निर्णय लिया कि पंचायत में बेटी के जन्म पर पंचायत प्रतिनिधि अपनी जेब से 5100 रुपये की एफडी इस बेटी के नाम पर करवाएंगे।