फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: संदीपनी भारद्वाज बोले- कांग्रेस सरकार ने व्यापारियों और मध्यम वर्ग पर महंगी बिजली का नया बोझ डाला

Sat, 16 May 2026 02:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एक बार फिर प्रदेश के व्यापारियों, होटल कारोबारियों, निजी संस्थानों और आम उपभोक्ताओं की कमर तोड़ने का काम किया है। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर बिजली दरों में बढ़ोतरी और अतिरिक्त सेस लगाए जाने के निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने एक बार फिर प्रदेश के व्यापारियों, होटल कारोबारियों, निजी संस्थानों और आम उपभोक्ताओं की कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की जनता से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार लगातार बिजली की दरें बढ़ाकर जनता को आर्थिक बोझ के नीचे दबाने का कार्य कर रही है। अब व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर प्रति यूनिट अतिरिक्त एक रुपये का सेस लगाकर सरकार ने साफ कर दिया है कि उसकी कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि नई दरों के अनुसार अब 0 से 20 यूनिट तक बिजली की दर 6.39 रुपये से बढ़ाकर 7.39 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई है, 20 से 100 यूनिट तक 6.30 रुपये से बढ़ाकर 7.30 रुपये प्रति यूनिट और 100 यूनिट से अधिक खपत पर 6.20 रुपये से बढ़ाकर 7.20 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है। इससे प्रदेश के दो लाख से अधिक व्यावसायिक उपभोक्ता सीधे प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों, होटलों, शिक्षण संस्थानों, शॉपिंग मॉल, निजी कार्यालयों और छोटे व्यापारियों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। बिजली की दरें बढ़ने से बाजार में महंगाई और बढ़ेगी तथा इसका बोझ अंततः आम जनता की जेब पर पड़ेगा। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर आर्थिक कुप्रबंधन का शिकार हो चुकी है। प्रदेश पर रिकॉर्ड कर्ज चढ़ चुका है, विकास कार्य ठप पड़े हैं और अब सरकार अपनी विफलताओं का बोझ जनता पर टैक्स और सेस के माध्यम से डाल रही है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण हिमाचल प्रदेश आज आर्थिक संकट, बढ़ती महंगाई और प्रशासनिक अव्यवस्था का शिकार बन चुका है। प्रदेश की जनता अब कांग्रेस की झूठी गारंटियों और जनविरोधी नीतियों को समझ चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें