इसी साल नवंबर तक यह फिल्म रिलीज होगी।
- फोटो : अमर उजाला
चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के संदीप राणा जल्द बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। वह द फादर फिल्म के माध्यम से इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। स्थानीय मेले और त्योहारों में फिल्म स्टार के आवाजों की नकल कर लोगों का मनोरंजन करने वाले संदीप राणा को द फादर फिल्म में एक फौजी किरदार निभाने का मौका मिला है।
उनकी भूमिका एक आतंकवादी हमले को नाकाम करने तथा आतंकवादग्रस्त इलाके में रह रहे लोगों को मदद देने की है। संदीप ने बताया कि उनके काम से खुश होकर फिल्म यूनिट के सदस्यों ने उन्हें मुंबई आने का न्योता दिया है। वह बचपन से फिल्म जगत में जाने के इच्छुक थे। उनकी इच्छा सलमान खान के साथ काम करने की थी, लेकिन पैसों की तंगी और दूरदराज क्षेत्र से होने की वजह से वह अपना सपना पूरा नहीं कर पाए।
अब भगवान ने जैसे खुद ही पूरी फिल्म यूनिट को उनके पास भेज दिया। द फादर की शूटिंग हाल ही में सलूणी उपमंडल, जम्मू-कश्मीर से जुड़े प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में हुई है। बाकी शूटिंग साउथ में पूरी होगी। इसी साल नवंबर तक यह फिल्म रिलीज होगी। फिल्म की ज्यादातर स्टार कास्ट नई है। सभी नए चेहरों को मौका दिया गया है। संदीप ने बताया कि वह फिल्म इंडस्ट्री में जाने को तैयार हैं। इसके लिए और ज्यादा मेहनत करेंगे।