फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर महीने डिपो, गोदामों से भरे जाएंगे खाद्य वस्तुओं के सैंपल

Fri, 11 Jan 2019 04:39 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल में डिपुओं से अब हर महीने खाद्य वस्तुओं के सैंपल लिए जाएंगे। उपभोक्ताओं को गुणवत्ता युक्त राशन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सरकार ने खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग को ये निर्देश दिए हैं। सरकार के निर्देशों के बाद खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने 7 से 9 जनवरी तक हिमाचल में विशेष अभियान चलाया। इसमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जा रहीं खाद्य वस्तुओं के सैंपल जुटाए गए।

विज्ञापन


विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों ने 7 जनवरी को भारतीय खाद्य निगम और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक भंडारों से गंदम, चावल और गंदम आटा के 114 सैंपल जुटाए हैं। साथ ही 8 जनवरी को इन्हीं खाद्य वस्तुओं के 138 और 9 जनवरी को जिलों के गोदामों और डिपो से गेहूं और मिल के आटे के 33 सैंपल लिए। इन सैंपलों को विश्लेषण के लिए निदेशालय स्थित विभागीय प्रयोगशाला को भेजा गया है।

सरकार का मानना है कि यदि कोई भी नमूना निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं पाया जाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उधर, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मंत्री किशन कपूर ने बताया कि उपभोक्ताओं को उत्तम गुणवत्ता का राशन उपलब्ध करवाने को यह कदम उठाया गया है। उन्होंने जनता से भी घटिया राशन उपलब्ध कराए जाने के मामले में शिकायत करने की अपील की। कहा कि इसके लिए लोग जिला नियंत्रक या विभाग के टोल फ्री नंबर 1967 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें