दवाओं की जांच सीडीएल कोलकाता में हुई। बद्दी की जिन दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें हाइपरटेंशन, कोलस्ट्रोल डाइबेटिक, अनीमिया, बुखार और रक्त स्त्राव रोकने वाली दवाइयां शामिल हैं। दवा नियंत्रक नवनीत मारवाह ने बताया कि जिन उद्योगों की दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं, उन्हें नोटिस जारी कर दिया
गया है और फेल हुए सैंपलों के बैच मार्केट से वापस मंगवाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 90:10 के अनुुपात में बद्दी में ही ड्रग टेस्टिंग लैब बन रही है। दवाओं की जांच इसी लैब में हो सकेगी।